Dakshin Bharat Rashtramat

प्रियंका चोपड़ा दिलीप कुमार से मिलने पहुंची

प्रियंका चोपड़ा दिलीप कुमार से मिलने पहुंची

मुंबई। प्रियंका चोप़डा दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो से मिलने पहुंची। प्रियंका ने ९४ वर्षीय दिलीप कुमार के साथ पूरी शाम बिताई। उन्हें पिछले महीने गुर्दा से जु़डी बीमारियों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से उनके पारिवारिक दोस्त फैसल फारुकी ने ट्वीट कर कहा, प्रियंका चोप़डा ने साब और सायरा बाजी के साथ शाम बिताई। साब का स्वास्थ्य काफी बेहतर है। इस ट्वीट के साथ दो तस्वीरें भी साझा की गईं जिनमें प्रियंका चोप़डा, दिलीप कुमार और सायरा बानो तीनों मौजूद थे। प्रियंका ने अपने जवाब में लिखा, आप दोनों से मिलना अच्छा लगा। शुक्रिया और साब को बेहतर देखकर बहुत अच्छा लगा।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture