Dakshin Bharat Rashtramat

फिर से ट्रोल हुईं प्रियंका

फिर से ट्रोल हुईं प्रियंका

मुंबई। मंगलवार 15 अगस्त को देश जब 71वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ ता वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जो प्रियंका चापड़ा को भला बुरा कहते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे थें। देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करने का सिलसिला आज दो दिन बाद भी जारी है। दरअसल हुआ ये 15 अगस्त को प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने अंदाज में देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। लेकिन लगता है प्रियंका चोपड़ा का यह बधाई संदेश सोशल मीडिया यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में प्रियंका व्हाइट स्पैगिटी और जींस पहने नजर आ रही थीं। उन्होंने गले में तिरंगा स्कार्फ डाला हुआ था और वह उसे लहरा रही थीं। प्रियंका ने इस फोटो के साथ लिखा मेरा दिल हिंदुस्तानी है..जय हिंद। यह तस्वीर शेयर करते हुए शायद प्रियंका चोपड़ा ने नहीं सोचा कि उनके इस नॉर्मल पोस्ट पर लोग इस तरह के कमेंट कर सकते हैं।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture