पार्टिशन 1947 को पसंद करेंगे दर्शक

पार्टिशन 1947 को पसंद करेंगे दर्शक

मुंबई। फिल्मकार गुरिंदर चड्ढा का कहना है कि उनकी फिल्म पार्टिशन १९४७ को दर्शक बेहद पसंद करेंगे। गुरिंदर का कहना है कि उन्होंने ’’पार्टिशन : १९४७’’ बहुत प्यार से बनाई है और उन्हें उम्मीद है कि भारतीय दर्शक इसे पसंद करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ’’वायसराइज हाउस’’ के नाम से रिलीज हुई फिल्म भारत में शुक्रवार को ’’पार्टिशन : १९४७’’ नाम से रिलीज हुई। फिल्म में विभाजन से लोगों को जिस त्रासदी और तकलीफ से गुजरना प़डा, उसे दर्शाया गया है।गुरिंदर चड्ढा ने कहा,‘ फिल्म बनाने के दौरान एक अच्छी फिल्म बनाने के लिए हम काफी सावधानी बरतते हैं लेकिन फिल्म की रिलीज के समय सब कुछ भगवान के हाथ में होता है। हमने यह फिल्म बहुत प्यार और मेहनत से बनाई है, तो मैं उम्मीद करती हूं कि जैसे अन्य देशों ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, आस्ट्रेलिया में इसे पसंद किया गया है, वैसे ही इसे यहां भी पसंद किया जाएगा। गौरतलब है कि फिल्म की कहानी ’’द शैडो ऑफ द ग्रेट गेम : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द इंडियाज पार्टिशन’’ की कहानी से प्रेरित है। चड्ढा ने फिल्म में विभाजन में लॉर्ड माउंटबेन की भूमिका को प्रमुखता से दिखाया है। ’’पार्टिशन : १९४७’’ में मनीष दयाल, हुमा कुरैशी और दिवंगत ओम पुरी ने काम किया है। तन्वीर गनी (जवाहरलाल नेहरू), डेंजिल स्मिथ (मुहम्मद अली जिन्ना) और नीरज काबी (महात्मा गांधी) की भूमिका में हैं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News