करण जौहर पर रणवीर ने बोला हमला

करण जौहर पर रणवीर ने बोला हमला

मुंबई।

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण को लोग काफी पसंद करते हैं। इसकी वजह शो पर दर्शकों के पसंदीदा कलाकार आते हैं और अपनी निजी बातों से पर्दा उठाते हैं। होस्ट जौहर अपने मेहमानों से उनकी सीक्रेट बातें निकलवाने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि कई बार स्टार्स द्वारा किए गए खुलासों की वजह से विवाद भी खूब होते हैं। इसी को लेकर रणबीर कपूर का एक बयान सामने आया है। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर ने कहा है कि वो अब कॉफी विद करण शो में नहीं जाएंगे। इसकी वजह करण जौहर हैं जो अपने मेहमानों को इतना कंफर्टेबल फील करवा देते हैं कि वो भूल जाता है कि उसे लाखों करोड़ों लोग देख रहे हैं। एक्टर ने कहा- इसके बाद हम लंबे समय तक विवादों से घिरे रहते हैं। जबकि इसके लिए करण जौहर को मोटा पैसा मिलता है। हाल ही में रणबीर कपूर एआईबी गए थे। जहां उन्होंने बताया कि वो कॉफी विद करण में जाकर थक गए हैं और 2017 वाले सीजन में भी नहीं जाना चाहते थे लेकिन उन्हें जबर्दस्ती जाना पड़ा था। बता दें कि चैट शो में रणबीर रणवीर सिंह के साथ पहुंचे थे। इस एपिसोड को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। कपूर खानदान के लाडले ने बताया कि उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर सेलेब्स को करण के शो में जाने से रोकने की प्लानिंग की थी।

About The Author: Dakshin Bharat