Dakshin Bharat Rashtramat

दीपिका के पड़ोसी बनेंगे रणवीर

दीपिका के पड़ोसी बनेंगे रणवीर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के प़डोसी बनने जा रहे हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच क्या रिश्ता है ये बात किसी से छुपी नहीं है। रणवीर अब दीपिका के प़डोसी बनने जा रहे हैं जिससे ये दोनों जब चाहे जब एक-दूसरे से मिल सकें। कथित तौर पर रणवीर सिंह और दीपिका पिछले ४ सालों से एक-दूसरे के प्यार में हैं। लगता है ये दोनों अपने रिश्ते को और मजबूत बनाना चाहते हैं। दीपिका पादुकोण दक्षिण मुंबई में एक आलीशान ’’प्रभादेवी’’ अपार्टमेंट में रहती हैं जबकि रणवीर सिंह के पास खार में एक ब़डा फ्लैट है लेकिन अब दोनों जल्द ही प़डोसी बनने जा रहा हैं। रणवीर सिंह अब दीपिका की बिल्डिंग में एक घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। यदि यह सच साबित होता है तो ये जल्द ही एक-दूसरे के प़डोसी होंगे। हालांकि, पिछले कुछ समय से इन दोनों के बेक्रअप की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन लगता है कि रणवीर और दीपिका का रिश्ता टूटने की बजाय और मजबूत हुआ है और सबकुछ ठीक रहा तो वे जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture