Dakshin Bharat Rashtramat

बाजार में बहार: सेंसेक्स में 2,200 अंक से अधिक की तेजी, निफ्टी की बढ़त 600 के पार

बाजार में बहार: सेंसेक्स में 2,200 अंक से अधिक की तेजी, निफ्टी की बढ़त 600 के पार

शेयर बाजार

नई दिल्ली/भाषा। सरकार की शुक्रवार की आर्थिक घोषणाओं से शेयर बाजार में उत्साह का माहौल है। सेंसेक्स शुक्रवार को दोपहर बाद एक समय पिछले बंद के मुकाबले 2,200 अंक से भी अधिक की बढ़त पर चल रहा था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स ढाई बजे 2,284.55 अंक की बढ़त पर था। सेंसेक्स, बाद में वहां से कुछ नरम हुआ और खबर लिखे जाते समय यह 2,058.69 अंक यानी 5.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,152.16 अंक पर चल रहा था।

एनएसई के निफ्टी में भी 600 अंक से अधिक की तेजी देखने को मिली। यह खबर लिखे जाते समय 600.40 अंक यानी 5.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,305.20 अंक पर चल रहा था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक वृद्धि दर को गति देने तथा निवेश एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इन घोषणाओं में कॉर्पोरेट कर की प्रभावी दर में करीब 10 प्रतिशत कमी लाना, एफपीआई के पूंजीगत लाभ पर बढ़ा हुआ अधिभार समाप्त करना, कंपनियों की सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के खर्च का दायरा बढ़ाना आदि शामिल है।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture