Dakshin Bharat Rashtramat

उत्तर प्रदेश जैसी जीत कर्नाटक में हासिल करेगी भाजपा : येड्डीयुरप्पा

उत्तर प्रदेश जैसी जीत कर्नाटक में हासिल करेगी भाजपा : येड्डीयुरप्पा

बेंगलूरु/दक्षिण भारतकर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष बीएस येड्डीयुरप्पा ने शुक्रवार को दावा किया कि पार्टी राज्य में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसी जीत हासिल करेगी। यहां मल्लेश्वरम् के पार्टी प्रदेश कार्यालय में येड्डीयुरप्पा ने भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी राज्य में १५० सीटें जीतेगी और कांग्रेस को काफी नुकसान उठाना प़डेगा।उन्होंने कहा कि भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन से पहले १६ सर्वे करवाए हैं और प्रत्याशी चुने जाने के बाद पार्टी में कोई असंतोष नहीं होगा। पार्टी ने जिला स्तर के नेताओं की राय जान ली है और उसी के अनुरूप उम्मीदवारों के बारे में कोई निर्णय लिया जायेगा। एक बार जब यह प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी तभी उसे केन्द्रीय संसदीय समिति को भेजा जायेगा। समिति पहली सूची को एक सप्ताह में अंतिम रूप दे देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विद्रोहियों का सामना करना प़ड रहा है। इसकी वजह से उसे आगामी चुनाव में काफी नुकसान उठाना प़डेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्दरामैया की सत्ता जाने वाली है और उन्हें अपनी सीट चामुंडेश्वरी से भी जीत का भरोसा नहीं है। वह दूसरी सीट तलाश रहे हैं।येड्डीयुरप्पा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भाजपा को इन ऊंचाइयों तक पहुंचाने में ब़डा हाथ है। लालकृष्ण आडवाणी ने पार्टी के लिए महती योगदान दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उसी तरह की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और आज पार्टी देश में २२ राज्यों की सत्ता में है।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture