Dakshin Bharat Rashtramat

बिना खुशबू वाले कागज के फूल जल्द मुरझा जाएंगे : स्टालिन

बिना खुशबू वाले कागज के फूल जल्द मुरझा जाएंगे : स्टालिन

चेन्नई। द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने मंगलवार को कमल हासन द्वारा अपी राजनीतिक यात्रा शुरु करने के बारे में कहा कि कागज के फूलों में खुशबू नहीं होती और यह बस कुछ समय तक ताजे दिख सकते हैं और इसके बाद मुरझा जाते हैं। पार्टी कैडरों के नाम जारी संदेश में स्टालिन ने यह बात कही है। उन्होंने कहा है कि द्रमुक एक बरगद का विशाल वृक्ष है जिसकी ज़डें और शाखाएं काफी मजबूत हैं। इसे किसी द्वारा नहीं हिलाया जा सकता है। पार्टियां एक मौसम में आएंगी और दूसरे मौसम में चली जाएंगी यह एक ऐसे कागज के फूल की तरह हैं जिनमें खुशबू नहीं है।ज्ञातव्य है कि रविवार को कमल हासन ने द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि से उनके गोपालपुरम स्थित आवास पर मुलाकात की थी और उनसे अपनी पार्टी शुरु करने के लिए आशीर्वाद लिया था। स्टालिन ने एक मैत्रीपूर्ण मुस्कुराहट के साथ कमल का स्वागत किया था। कमल अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत रामेश्वरम से बुधवार को करेंगे। वह बुधवार की शाम अपनी पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे। कमल हासने के साथ ही रजनीकांत भी राजनीतिक पारी शुरु करने की घोषणा कर चुके हैं और आगे की तैयारियों में जुटे हैं।स्टालिन पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिदिन पार्टी मुख्यालय में बैठक कर रहे हैं। मंगलवार को भी द्रमुक ने दक्षिणरी जिले के कई जिला सचिवों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्हें पार्टी के लिए संगठित होकर कार्य करने का अनुरोध किया। द्रमुक के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रतिदिन स्टालिन के समक्ष अपनी शिकायतें रखी जा रही हैं। स्टालिन ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा की जाने वाली सभी शिकायतों पर वह खुद गौर कर रहे हैं और कैडरों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान दिया जाएगा।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture