Dakshin Bharat Rashtramat

महिलाओं को बिना मेहरम हज की सुविधा मोदी ने नहीं दी : ओवैसी

महिलाओं को बिना मेहरम हज की सुविधा मोदी ने नहीं दी : ओवैसी

हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज प्रधानमंत्री के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि यह उनकी सरकार है जिसने मुस्लिम महिलाओं के लिए बिना मेहरम के हज करना संभव बनाया। हैदराबाद के सांसद ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को बताया, यह नियमन (४५ साल से अधिक की मुस्लिम महिलाएं बिना मेहरम के हज पर जा सकती हैं) सऊदी अधिकारियों ने कई साल पहले ही पारित कर दिया था। पहले मक्का और मदीना में हज की यात्रा पर जाने के लिए महिलाओं को मेहरम की जरुरत होती थी। मेहरम में पति के अलावा परिवार के ऐसे सदस्य शामिल होते हैं जिनसे हज पर जानेवाली महिला की शादी नहीं हो सकती है। ओवैसी ने कहा, ४५ साल से अधिक की महिलाएं समूहों में हज पर जा सकती हैं्। मलेशिया, इंडोनेशिया और अरब देशों की महिलाएं बिना मेहरम हज कर रही हैं्। प्रधानमंत्री हर मुद्दे पर खुद श्रेय लेना चाहते हैं।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष २०१७ के अपने रेडियो संबोधन मन की बात की अंतिम क़डी में कहा था कि उनकी सरकार ने उन पाबंदियों को हटा दिया है कि महिला हज जायरीन के साथ कोई पुरुष मेहरम अवश्य होना चाहिए।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture