Dakshin Bharat Rashtramat

अपनी जान पर खेल 20 लोगों को ज़िंदगी दे गए उमेश, ग्रेनेड हमले को विफल कर हुए थे शहीद

अपनी जान पर खेल 20 लोगों को ज़िंदगी दे गए उमेश, ग्रेनेड हमले को विफल कर हुए थे शहीद

umesh helavar crpf

बेलगावी। कर्नाटक के बेलगावी से ताल्लुक रखने वाले उमेश हेलावार की बहादुरी के कारनामे आज सोशल मीडिया पर खूब पढ़े जा रहे हैं, मगर अब वे इस दुनिया में नहीं रहे। सीआरपीएफ के जवान उमेश शनिवार को इम्फाल में शहीद हो गए थे। उन्होंने दूसरों का जीवन बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी और वीरगति को प्राप्त हो गए।

वे एक बेहद बहादुर सैनिक थे जिन पर उनके परिवार और पूरे गांव को फख्र है लेकिन वे बहुत कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। उमेश हेलावार की उम्र करीब 26 साल थी। वे मणिपुर के इम्फाल में तैनात थे। वे अपने साथियों के साथ एक वाहन में सफर कर रहे थे।

अचानक शाम करीब 5.45 बजे उग्रवादियों ने उनके वाहन में ग्रेनेड फेंक दिया। यह देख उमेश फौरन पर कूद पड़े। उन्होंने ग्रेनेड उठाया और बस से छलांग लगा दी। तभी बहुत जोर से धमाका हुआ और वे शहीद हो गए। बस में बैठे अन्य लोग हमले से सुरक्षित रहे।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वे घटनास्थल पर ही शहीद हो गए थे। एक और जवान एन रामराजन को कुछ चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उमेश के बारे में खबर मिलते ही उनके गांव गोकक में शोक की लहर छा गई। सोमवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान लोगों ने नम आंखों से शहीद उमेश को विदाई दी। उनके बलिदान को लेकर दिनभर चर्चा रही।

ये भी पढ़िए:
– वो मंडी जहां आलू-गोभी की तरह बिकते हैं पिस्टल और खतरनाक हथियार, किलो के भाव गोलियां!
– शादी में दहेज पर बिगड़ी बात, लड़की वालों ने दूल्हे का कर दिया मुंडन!
– केरल नन दुष्कर्म मामले में बिशप के खिलाफ बयान देने वाले अहम गवाह की मौत, गहराया रहस्य
– फरार हुए दशहरा कार्यक्रम आयोजक ने जारी किया वीडियो, रोते हुए बोला- मेरी क्या गलती?

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture