नहीं रहे रेबल स्टार अम्बरीश, समर्थकों में शोक की लहर
On
नहीं रहे रेबल स्टार अम्बरीश, समर्थकों में शोक की लहर
बेंगलूरु। कर्नाटक के मशहूर अभिनेता और राजनेता अम्बरीश का शनिवार को देहांत हो गया। कन्नड़ सिनेमा को नई ऊंचाइयां देने वाले अम्बरीश राजनीति में भी खासे लोकप्रिय रहे। मैसूरु और मंड्या क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा थी। अपने चहेतों के बीच वे रेबल अम्बरीश के तौर पर जाने जाते थे।
सिनेमा के बाद उन्होंने सियासत में हाथ आजमाए, जहां काफी कामयाब रहे। वे कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसके बाद कई कामयाब सियासी पारियां खेलीं। वे मंड्या से सांसद भी रहे। इसके अलावा अम्बरीश 2013 में मंड्या से ही विधायक बने। उनके देहांत का समाचार पाकर समर्थकों में शोक की लहर है।Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
11 Nov 2025 19:37:36
फोटो: संबंधित पार्टियों के फेसबुक पेजों से।


