Dakshin Bharat Rashtramat

राहुल जहां भी गए, कांग्रेस हारी; तमिलनाडु दौरे का नहीं होगा कोई प्रभाव: भाजपा

राहुल जहां भी गए, कांग्रेस हारी; तमिलनाडु दौरे का नहीं होगा कोई प्रभाव: भाजपा
राहुल जहां भी गए, कांग्रेस हारी; तमिलनाडु दौरे का नहीं होगा कोई प्रभाव: भाजपा

फोटो स्रोतः भाजपा का ट्विटर अकाउंट।

सेलम/दक्षिण भारत। भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख एल मुरुगन के कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राज्य दौरे से कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। चूंकि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष जहां भी गए हैं, वहां उनकी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की वेल यात्रा की सफलता ने द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन को वेल को अपने हाथ में लेने के लिए मजबूर किया। मुरुगन ने कहा कि जिन लोगों ने भाजपा पर इस यात्रा के आयोजन से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया था, उन्हें अब वेल में ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले स्टालिन जो भी भूमिका निभा रहे हैं निभा लें, लेकिन तमिलनाडु के लोग उनका विश्वास नहीं करेंगे। चुनावों से पहले द्रमुक गठबंधन के विघटन की भी प्रबल संभावना है।

वहीं मुरुगन ने थाई पोसम पर छुट्टी घोषित करने के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का राज्य स्तरीय सम्मेलन 6 फरवरी को सेलम के केजलनायक्पट्टी में होगा। राज्य में सुशासन के उद्देश्य से बड़ी संख्या में युवा भाजपा में शामिल हुए हैं।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture