Dakshin Bharat Rashtramat

2021 के विधानसभा चुनावों के लिए जारी रहेगा अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन: पनीरसेल्वम

2021 के विधानसभा चुनावों के लिए जारी रहेगा अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन: पनीरसेल्वम
2021 के विधानसभा चुनावों के लिए जारी रहेगा अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन: पनीरसेल्वम

भाजपा एवं अन्नाद्रमुक

चेन्नई/दक्षिण भारत। तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी अन्नाद्रमुक का भाजपा के साथ गठबंधन साल 2021 के विधानसभा चुनाव के लिए भी जारी रहेगा।

पनीरसेल्वम ने कहा, अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन 2021 के विधानसभा चुनावों के लिए जारी रहेगा। उपमुख्यमंत्री ने यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी दी। शाह ने यहां विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।

अमित शाह चेन्नई के दो दिवसीय दौरे पर हैं जहां वे भाजपा पदाधिकारियों और जिला स्तरीय अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

बता दें कि अन्नाद्रमुक और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर वेट्रावेल यात्रा के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया था। राज्य सरकार ने कोविड-19 प्रतिबंधों का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, भाजपा सदस्यों ने 6 नवंबर से राज्यभर में यात्रा जारी रखी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, शाह के दौरे से एक दिन पहले शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई थी, जहां भाजपा ने मुख्यमंत्री ई. पलानीस्वामी को 2021 के विधानसभा चुनाव में सीएम पद के उम्मीदवार के रूप में स्वीकार करने को लेकर अनिच्छा जताई थी।

पिछले महीने, पार्टी में आंतरिक घमासान के दिनों बाद, पनीरसेल्वम ने आधिकारिक तौर पर पलानीस्वामी को अन्नाद्रमुक के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था।

वहीं, चेन्नई आए शाह ने ट्विटर पर नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने जीएसटी रोड पर चलते हुए, वीडियो के साथ संदेश ट्वीट किया, ‘तमिलनाडु में होना हमेशा बहुत अच्छा होता है। चेन्नई को इस प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।’

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture