Dakshin Bharat Rashtramat

श्वान को टहलाने गए किशोर का नहर में मिला शव

श्वान को टहलाने गए किशोर का नहर में मिला शव
श्वान को टहलाने गए किशोर का नहर में मिला शव

प्रतीकात्मक चित्र। फोटो स्रोत: PixaBay

चेन्नई/दक्षिण भारत। चेन्नई के उरपक्कम इलाके का एक 13 वर्षीय किशोर शनिवार को लापता होने के एक दिन बाद मृत पाया गया। उसे आखिरी बार उसके माता-पिता ने शुक्रवार को देखा था, जब वह अपने श्वान को टहलाने के लिए गया था। कुछ देर बाद श्वान घर लौट आया लेकिन लड़का उसके साथ नहीं था। तब माता-पिता ने पड़ोसियों के साथ उसकी तलाश शुरू की।

लापता किशोर मुकेश कुमार कक्षा 8 का छात्र बताया गया है जिसने दिन में ऑनलाइन कक्षा ली, फिर वह घर से चला गया। मुकेश के माता-पिता पोन्नुरंगम (50) और लीलारानी (42) स्वामी विवेकानंद नगर में अपने घर पर उसके लौटने का इंतजार कर रहे थे।

जब परिवार और पड़ोसियों को मुकेश की कोई सूचना नहीं मिली तब उन्होंने ओटेरी में स्थानीय पुलिस थाने में सूचित किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने लापता किशोर की तलाश शुरू कर दी थी।

शनिवार सुबह गुडुवनचेरी के लोगों ने पुलिस को बताया कि मुकेश के घर के करीब नहर में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया है। शव को सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। किशोर के पिता द्वारा शव की पहचान किए जाने के बाद उसे परिजन को सौंप दिया गया। शुरुआती जांच में पुलिस का यह मानना है कि लड़का श्वान को टहलाते समय फिसल गया और नहर में गिर गया।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture