तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक-भाजपा के बीच चुनावी गठबंधन
On
तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक-भाजपा के बीच चुनावी गठबंधन
चेन्नई/भाषा। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक और भाजपा के बीच आगामी लोकसभा चुनावों के लिए मंगलवार को गठबंधन हुआ जिसके तहत भगवा दल राज्य में पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। अन्नाद्रमुक के संयोजक और उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम तथा केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने महागठबंधन की घोषणा की।
गोयल तमिलनाडु के लिए भाजपा के प्रभारी हैं। दोनों दलों के बीच दूसरे और अंतिम दौर की चर्चा के बाद यह घोषणा की गई। चर्चा में मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी भी शामिल थे। इससे पहले अन्नाद्रमुक ने पीएमके के साथ समझौता किया जिसके तहत वेन्नियार की पार्टी को 40४० में से सात सीटें दी गईं। केंद्र शासित क्षेत्र पुडुचेरी की सीट भी पीएमके के हिस्से में गई है। यह स्पष्ट नहीं है कि अन्नाद्रमुक कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी।Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
07 Dec 2025 17:01:18
Photo: @Goa_Police X account


