Dakshin Bharat Rashtramat

मोदी सरकार में हुआ महिलाओं के सशक्तीकरण का काम: नड्डा

मोदी सरकार में हुआ महिलाओं के सशक्तीकरण का काम: नड्डा
जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित बैहना जट्टां में जनसभा को संबोधित किया


बिलासपुर/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित बैहना जट्टां में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हिमाचल को वो मिला, जिसकी लोग कभी कल्पना नहीं करते थे। पहले यहां इलाज के लिए लोग वंचित रह जाते थे। आज आपके यहां ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज है। आज यहां हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बन रहा है।

नड्डा ने कहा कि आज हिमाचल में रेलवे लाइन का निर्माण हो रहा है। गांव-गांव सड़कों का निर्माण हो रहा है। बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहा है। यह सब डबल इंजन की सरकार कर रही है।

नड्डा ने कहा कि पहले महिलाओं को खाना बनाने के लिए सुबह-सुबह लकड़ी काटने जंगल जाना पड़ता था। फिर लकड़ी लाती थीं और धुएं से जूझते हुए खाना बनाती थीं। आज यहां लगभग 1 लाख 37 हजार गैस सिलेंडर दिए गए हैं। अब महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिल गई है।

नड्डा ने कहा कि पहले महिलाएं सुबह-सुबह शौच के लिए खेतों में जाया करती थीं। आज हर घर में शौचालय बन गया है, अब बहनों-माताओं को खेतों में नहीं जाना पड़ता है। महिलाओं के सशक्तीकरण का काम मोदी सरकार में हुआ है।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture