Dakshin Bharat Rashtramat

मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के 17वें युद्धोपरांत पुनर्मिलन में ताजा हुईं पुरानी यादें

मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के 17वें युद्धोपरांत पुनर्मिलन में ताजा हुईं पुरानी यादें
इसमें न केवल भारतीय सेना, बल्कि वायु सेना, नौसेना और तटरक्षक बल से जुड़ीं यूनिट से भी योद्धाओं ने शिरकत की


बेंगलूरु/दक्षिण भारत। बेलगाम में रेजिमेंटल सेंटर में 15 से 17 अक्टूबर तक मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के 17वें युद्धोपरांत पुनर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पिछली बार फरवरी 2019 में हुआ था। कार्यक्रम की अध्यक्षता थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने की।

इसमें न केवल भारतीय सेना, बल्कि वायु सेना, नौसेना और तटरक्षक बल से जुड़ीं यूनिट से भी योद्धाओं ने शिरकत की। 

re union

यह कोविड-19 लॉकडाउन के बाद पहला बड़ा आयोजन था। इसमें मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट, संबद्ध शस्त्र और सेवाओं, वेटरन्स और वीर नारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

परेड की कमान दूसरी बटालियन, मराठा लाइट इन्फैंट्री के युवा अधिकारी मेजर शाश्वत डबास ने संभाली। आयोजन में उत्सव का माहौल जोड़ने के लिए, मराठा पेजेंट और मराठा सांस्कृतिक उत्सव क्रमशः 16 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को आयोजित किए गए थे। कार्यक्रम में पुरानी यादें ताजा हुईं। रेजिमेंट के लिए अधिकाधिक गौरव प्राप्त करने के प्रयास के दृढ़ संकल्प के साथ समारोह का समापन हुआ।

About The Author: Dakshin Bharat