Dakshin Bharat Rashtramat

असम की महान भूमि को कांग्रेस ने विघटन ... हड़तालों की भूमि बनाया थाः शाह

असम की महान भूमि को कांग्रेस ने विघटन ... हड़तालों की भूमि बनाया थाः शाह
शाह ने कहा कि मुझे आज बहुत हर्ष है कि 2014 से लेकर 2022 के अल्प काल में आज पूरा नॉर्थ-ईस्ट और हमारा असम विकास के रास्ते पर चल पड़ा है


गुवाहाटी/दक्षिण भारत। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम के गुवाहाटी में भाजपा के नवनिर्मित मुख्यालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज असम में, मैं गृह मंत्री के नाते नहीं आया हूं। मैं यहां भाजपा के एक कार्यकर्ता के नाते आया हूं। असम की महान भूमि को कांग्रेस ने विघटन की, आतंकवाद की, हड़तालों की, आंदोलनों की भूमि बनाया था।

शाह ने कहा कि मुझे आज बहुत हर्ष है कि 2014 से लेकर 2022 के अल्प काल में आज पूरा नॉर्थ-ईस्ट और हमारा असम विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। मेरे जैसे कार्यकर्ता के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि नॉर्थ-ईस्ट का विकास और नॉर्थ-ईस्ट में भाजपा का विकास दोनों एक साथ चले हैं।

शाह ने कहा कि दूसरी पार्टियों के लिए कार्यालय ईंट-पत्थर से बना हुआ मकान हो सकता है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए यह एक मंदिर होता है।

शाह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के लिए कार्यालय कोई भवन नहीं होता है, कार्यालय भावनाओं का एक पुलिंदा होता है। यहां कार्य का रेखांकन होता है, यहीं पर भाजपा पूरे नॉर्थ ईस्ट की और असम के विकास की योजनाएं बनती हैं।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture