मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया
On
प्रस्तावकों में पार्टी नेता अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, पीएल पूनिया, एके एंटनी, पवन कुमार बंसल और मुकुल वासनिक शामिल रहे
नई दिल्ली/भाषा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
उनकी उम्मीदवारी के प्रस्तावकों में पार्टी नेता अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, पीएल पूनिया, एके एंटनी, पवन कुमार बंसल और मुकुल वासनिक शामिल रहे।कांग्रेस में बदलाव की वकालत करने वाले जी23 समूह के नेता आनंद शर्मा और मनीष तिवारी भी खरगे के नामांकन के प्रस्तावकों में शामिल थे।
तिवारी ने कहा कि खरगे पार्टी के सबसे अनुभवी नेताओं में शामिल हैं और दलित भी हैं।
दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को ही घोषणा की कि वे पार्टी अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे और खरगे की उम्मीदवारी का समर्थन करेंगे।
शुक्रवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
08 Dec 2025 18:01:51
Photo: priyankagandhivadra FB Page


