Dakshin Bharat Rashtramat

हमने 75 वर्षों में पुरुषार्थ, धैर्य और सही मार्ग से आगे निकलकर दिखायाः शाह

हमने 75 वर्षों में पुरुषार्थ, धैर्य और सही मार्ग से आगे निकलकर दिखायाः शाह
'जो कहते थे कि अगर अंग्रेज चले जाएंगे तो देश बिखर जाएगा, मगर उन्हीं अंग्रेजों के देश से आगे निकलकर आज हिंदुस्तान ने आजादी को सार्थक करने का काम किया है'


किशनगंज/दक्षिण भारत। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बिहार में आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित ‘सुन्दर सुभूमि’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव एक ऐसा पल है, जो इतिहास में दोबारा नहीं आएगा। समय आगे बढ़ता है, इसलिए बीता हुआ पल वापस नहीं आता है। हम सभी बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हम उस वर्ष में हैं, जिस वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में जाना जाता है।

शाह ने कहा कि 2014 से पहले दुनिया की अर्थतंत्र की तालिका में भारत 11वें स्थान पर था। आज आजादी के अमृत महोत्सव में भारत पांचवें स्थान पर आ गया है।

शाह ने कहा कि भारत ने दुनिया को बताया है कि 75 वर्षों में हमने हमारे पुरुषार्थ, धैर्य और सही मार्ग से आगे निकलकर दिखाया है। जो कहते थे कि अगर अंग्रेज चले जाएंगे तो देश बिखर जाएगा, मगर उन्हीं अंग्रेजों के देश से आगे निकलकर आज हिंदुस्तान ने आजादी को सार्थक करने का काम किया है।

शाह ने कहा कि यह अमृत काल देश की जनता को लक्ष्य तय करने का काल है। सभी युवाओं से कहना चाहता हूं कि देश के लिए आप अपने जीवन का एक लक्ष्य जरूर तय कर लेना, एक संकल्प जरूर ले लेना।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture