नागालैंड: गोलीबारी में 11 लोगों की मौत, मचा बवाल
On
घटना मोन जिले के ओटिंग स्थित तिरु गांव की है
कोहिमा/दक्षिण भारत। नागालैंड के मोन जिले में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यहां बवाल मच गया। घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे हुई। सोशल मीडिया में आईं तस्वीरों में वाहन जलते देखे गए हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना मोन जिले के ओटिंग स्थित तिरु गांव की है। गोलीबारी के बाद गुस्साए लोगों ने सुरक्षा बलों के वाहनों को निशाना बनाया। मुख्यमंत्री नेफियो रियो ने लोगों से शांति की अपील की है। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की है। घटना की जांच एसआईटी करेगी।वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'नागालैंड के ओटिंग की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बहुत व्यथित हूं। जिन लोगों ने जान गंवाई है, उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय एसआईटी इस घटना की गहन जांच करेगी ताकि शोक संतप्त परिवारों को न्याय सुनिश्चित किया जा सके।'
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
11 Dec 2025 17:02:40
Photo: ECI FB Page


