Dakshin Bharat Rashtramat

दुनिया का सबसे बड़ा जादू-टोने का बाजार है ‘सोनारा सुपर मार्केट’..?

दुनिया का सबसे बड़ा जादू-टोने का बाजार है ‘सोनारा सुपर मार्केट’..?

खिए दुनिया का सबसे ब़डा जादू-टोने का बाजार, यहां आने वालों की चुंधिया जाती हैं आंखें। आज हम आपको दुनिया के ऐसे बाजार में ले चलेंगे जहां अच्छों-अच्छों की आंखें चुंधिया जाती हैं। जी हां यह है दुनिया का सबसे ब़डा जादू-टोने का बाजार। विश्व के इस इकलौते जादू-टोने के बाजार में सारा सामान मिलता है। यह ’’सोनोरा सुपर मार्किट’’ के नाम से जाना जाता है। इसकी स्थापना वर्ष १९५० में हुई थी। जरूरत के सभी सामान के साथ-साथ यहां एक हिस्से में हर्बल मेडिसिन, तंत्र विधा और जादू-टोने का सामान भी बेचा जाता है।एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मार्किट में सभी प्रकार की हर्बल मेडिसिन है। सिर्फ इतना ही नहीं यहां की हर दुकान पर एक डॉक्टर होता है। खास बात ये कि इन डॉक्टर साहब को दवाई देने से कहीं अधिक जादू-टोने की अधिक जानकारी होती है। ये डॉक्टर्स हर समस्या के समाधान का दावा करते हैं। हर्बल दवाओं के अलावा यहां तांत्रिक विधा में काम आने वाली कुछ ऐसी चीजें बेची जाती है जो कानूनन अवैध है। इनमें कई प्रजातियों के जानवरों की खाल, नाखून और दांत होते हैं। यहां सबसे ज्यादा हमिंग बर्ड बिकती है। हमिंग बर्ड एक छोटे आकार की चिि़डया होती है जिसे ये लोग मारकर सुखाकर बेचते हैं। यहां आने वाले पर्यटक इस मार्केट जरूर घूमने जाते हैं। इस वजह से आज यह प्रमुख आकर्षण बन चुका है। अब जो लोग यह सोचते हैं कि जादू-टोना और अंधविश्वास वाली चीजें केवल भारत में ही होती हैं तो वे गलत हैं। मैक्सिको के सोनोरा विचक्राफ्ट मार्किट जाएंगे तो आपकी यह धारणा खुद-ब-खुद टूट जाएगी। तो क्या आप भी जाना चाहेंगे ’’सोनारा सुपर मार्केट’’..?

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture