Dakshin Bharat Rashtramat

भाजपा को फिल्म की फ्रेंचाइजी मिले तो नाम ‘लाई हार्ड’ : राहुल

भाजपा को फिल्म की फ्रेंचाइजी मिले तो नाम ‘लाई हार्ड’ : राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने टू-जी स्पेक्ट्रम और आर्दश सोसाइटी घोटाला मामले में अदालत के फैसले पर भाजपा पर तंज कसा है। गांधी ने शनिवार को गुजरात रवाना होने के पहले एक ट्वीट में हालीवुड की फिल्म ’’डाई हार्ड’’ का हवाला देते कहा कि ’’अगर भाजपा को फिल्म की फ्रेंचाइजी मिले तो उसका नाम होगा ’’लाई हार्ड’’ क्योंकि भाजपा हमेशा ही झूठ बोलती है। उसने न जाने कितने सारे झूठ बोले हैं। कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद शुकव्रार को पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई कार्य समिति की पहली बैठक को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा था कि संप्रग सरकार के खिलाफ टू-जी मुद्दे को एक बडा हथियार बनाया गया और उसकी असलियत अदालत के फैसले के बाद सामने आ गई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा का मॉडल यह है कि झूठ बोलते रहें और उसे तब तक दोहराते रहो जब तक उस पर लोग यकीन न कर लें, लेकिन अब लोग उनसे सवाल पूछने लगे हैं और यह कांग्रेस के लिए बहुत सकारात्मक है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रगतिशील गठबंधन सरकार को बदनाम करने के लिए टू-जी घोटाले का झूठा तानाबाना बुना जिसकी अदालत के फैसले से कलई खुल गई और इसके लिए प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture