हैदराबाद। जीएसटी परिषद की २१वीं बैठक में काउंसिल ने छोटी कारों को छो़ड कर सभी कारों पर टैक्स ब़ढा दिया है। सरकार ने करीब ३० सामानों पर लगने वाले जीएसटी में बदलाव किया है। साथ ही कारों पर सेस ब़ढाने को मंजूरी दे दी। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जानकारी देते हुए बताया कि मिड साइज पर दो फीसदी जीएसटी ब़ढाया गया है जबकि ब़डी कारों पर पांच फीसदी और एसयूवी पर सात फीसदी का टैक्स ब़ढाया गया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी के तहत टैक्स कलेक्शन काफी अच्छा रहा है और अब तक इससे ९५,००० करो़ड रुपये आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी-नेटवर्क की तकनीकी दिक्कतों पर भी चर्चा हुई। दो से तीन बार यह ओवरलोड का शिकार हुआ था लेकिन इसे ठीक कर दिया गया। इस बदलाव में सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को हुआ है जो आने वाले समय में छोटी कार खरीदने की सोच रहे थे। उन्होंने कहा कि १२०० सीसी पेट्रोल कार और १५०० सीसी डीजल कार के दामों में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने बताया कि काउंसिल ने तय किया है कि मिड साइज कारों के सेस में २ फीसदी का इजाफा होगा। वहीं ब़डी कारों पर सेस ५ फीसदी ब़ढाया गया है। एसयूवी पर ७ फीसदी सेस ब़ढाया गया है। १३ सीटर वाहनों पर टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि काउंसिल के सामने इसे लागू करने की प्रोग्रेस को लेकर सबसे ज्यादा दिक्कत थी। उन्होंने बताया कि जुलाई माह में ९५ हजार करो़ड का जीएसटी कलेक्शन हुआ है। साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ मौकों पर जीएसटी नेटवर्क में कुछ दिक्कतें आईं हैं, जिन्हें ठीक करने के लिए काम किया जा रहा है।
बड़ी कारों तथा एसयूवी पर जीएसटी उप कर में क्रमश: पांच और सात प्रतिशत की वृद्धि
बड़ी कारों तथा एसयूवी पर जीएसटी उप कर में क्रमश: पांच और सात प्रतिशत की वृद्धि