Dakshin Bharat Rashtramat

1.5 लाख बच्चों का बाप बना युवराज

1.5 लाख बच्चों का बाप बना युवराज

जब भी हुनर की बात आती है तो एक से ब़ढ एक प्रतिभाएं सामने आती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि किसी न किसी कारण कुछ प्रतिभाएं दब कर रह जाती है। लेकिन आज हम एक ऐसे हुनर के बारें में बता रहे है जो किसी इंसान के नाम नही है बल्कि एक जानवर के नाम है।आज हम आपकों एक ऐसे जानवर के बारें में बता रहे है जिसकी कीमत ९ करो़ड रुपए है। दरअसल ये ९ करो़ड रुपए की कीमत वाला जानवर है भैंसा जिसका नाम है युवराज। इसका नाम सुनकर भले ही आप अचरज में प़ड जाए पर यह एक भैंसा है। इस भैंसे ने एक अलग ही तरीके का कारनामा किया है जिसे जानकर आप हैरत में प़ड जाएंगे। दरअसल ये भैंसा अब तक १५०,००० बच्चों के पिता बन चुका है। लगभग ५ फीट के युवराज का वजन है १५०० किलोग्राम। ८ साल के युवराज के मालिक हैं कर्मवीर सिंह, जो इसे अपने बेटे की तरह प्यार करते हैं। कर्मवीर के अनुसार करनाल पशु मेले में दिल्ली और हरियाणा के पशु व्यापारियों ने इसकी कीमत नौ करो़ड रुपये तक लगा दी थी, लेकिन कर्मवीर ने भैंसे युवराज को बेचने से साफ मना कर दिया था। मुर्राह नस्ल के युवराज के वीर्य की मांग पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में है।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture