Dakshin Bharat Rashtramat

पोलैंड के जंगल का अजीबोगरीब रहस्य, हर पेड़ मुड़ा हैं 90 डिग्री में

पोलैंड के जंगल का अजीबोगरीब रहस्य, हर पेड़ मुड़ा हैं 90 डिग्री में

स दुनिया में रहस्यों की कमी नहीं हैंै। हर रहस्य अपने आप में एक अजूबा है। इसांन ही नहीं अजूबों की दुनिया में प्रकृति भी पीछे नहीं है। ऐसा ही प्रकृति का एक उदाहरण हम आपकों बताने जा रहे है। हम बात कर रहे है पोलैंड का ये क्रूक्ड जंगल की जहां पे़डों का ९० डिग्री तक मु़डना आज भी है एक रहस्य बना हुआ है। आपने विशालकाय ऊंचे पे़डों वाले एक नहीं कई जंगल देखें भी होंगे लेकिन आपने शायद ही कभी ऐसा कोई जंगल देखा हो जिसके पूरे पे़ड ही ९० डिग्री तक मु़डे हुए है। इस जंगल को देखकर शायद ही कोई हैरान ना हो। यह जंगल दुनिया के बाकी जंगलों से काफी अलग है। यह अपने भयानक पे़डों की वजह से नहीं बल्कि झुकने वाले पे़डों की वजह से जाना जाता है। इस जंगल के बारें में यहां के लोगों की अलग-अलग राय है कुछ लोगों का कहना है कि ये पे़ड गुरुत्वाकर्षण बल की वजह से ऐसे हो जाते हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इन पे़डों को झुकाने में दूसरे ग्रहों से आए प्राणियों की मुख्य भूमिका है। इस जंगल के इन पे़डों को लेकर कहा जाता है कि ये द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत से पहले लगाये थे। हालांकि इन पे़डो के झुकने की वजह का सही पता अब तक नही लग पाया है। खैर जो भी हो लेकिन यह जंगल देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture