पीपीई किट पहनकर आए चोर, उड़ा ले गए कीमती जेवरात

पीपीई किट पहनकर आए चोर, उड़ा ले गए कीमती जेवरात

सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह तस्वीर

सतारा/भाषा। महाराष्ट्र के सतारा जिले में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) पहनकर चोरों ने आभूषण की एक दुकान में सेंधमारी की और वहां से 780 ग्राम सोने के गहने चुरा ले गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पल्टन क्षेत्र में स्थित एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज में चोर अलमारी और शोकेस से सोने के आभूषण चोरी करते दिखे।

पुलिस के अनुसार दो दिन पहले हुई घटना के फुटेज में चोर टोपी, मास्क, प्लास्टिक के जैकेट और दस्ताने पहनकर चोरी की वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि आभूषण की दुकान के मालिक की शिकायत के आधार पर पल्टन पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। दुकान के मालिक के अनुसार चोर दीवार तोड़कर अंदर घुसे और 78 तोला सोना चोरी कर ले गए।

About The Author: Dakshin Bharat