Dakshin Bharat Rashtramat

पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के सैनिकों के बीच गरमागरम बहस

पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के सैनिकों के बीच गरमागरम बहस

भारत एवं चीन के राष्ट्रीय ध्वज

नई दिल्ली/भाषा। पूर्वी लद्दाख में पेंगोंग त्सो झील के नजदीक बुधवार को भारत और चीन के सैनिकों के बीच गरमागरम बहस हुई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इलाके में भारतीय सैनिकों की गश्त पर चीन के सैनिकों ने आपत्ति जताई जिसके बाद यह बहस हुई।

सैन्य सूत्रों के मुताबिक इस घटना का कारण भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर भिन्न-भिन्न नजरिया है।

हालांकि इस मसले को बुधवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान सुलझा लिया गया।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture