Dakshin Bharat Rashtramat

क्या रूस में रहे थे नेताजी सुभाष? मास्को से आया यह जवाब

क्या रूस में रहे थे नेताजी सुभाष? मास्को से आया यह जवाब

महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस

नई दिल्ली/भाषा। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बुधवार को कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में सूचना हासिल करने के लिए 2014 के बाद से भारत ने रूस से कई बार आग्रह किया, लेकिन मास्को की तरफ से यह बताया गया कि बोस से संबंधित दस्तावेज उसे रूसी अभिलेखागार में नहीं मिले।

लोकसभा में प्रश्न के लिखित उत्तर में मुरलीधरन ने कहा कि भारत ने सूचना मांगी थी कि क्या अगस्त, 1945 से पहले या बाद में किसी समय बोस रूस में मौजूद थे तथा अगस्त, 1945 में या इसके बाद वह रूस से बाहर निकल गए थे, जैसा कुछ शोधकर्ताओं द्वारा कहा गया था।

उन्होंने कहा कि अपने जवाब में रूस ने यही कहा कि उनको इस बारे में कोई दस्तावेज हासिल नहीं हुआ है। ऐसा माना जाता है कि महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 18 अगस्त, 1945 को ताइवान में हुई विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। हालांकि कई शोधकर्ता इसे नकार चुके हैं।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture