Dakshin Bharat Rashtramat

भारतीय नौसेना ने चक्रवात प्रभावित मोजाम्बिक में 192 लोगों की जान बचाई

भारतीय नौसेना ने चक्रवात प्रभावित मोजाम्बिक में 192 लोगों की जान बचाई

भारतीय नौसेना

नई दिल्ली/भाषा। चक्रवात प्रभावित मोजाम्बिक में राहत अभियान के तहत भारतीय नौसेना ने 192 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाया और अपने चिकित्सकीय शिविरों में 1,381 लोगों को सहायता पहुंचाई। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

चक्रवात ‘ईडाई’ ने पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका में 15 मार्च को दस्तक दी थी और इससे मोजाम्बिक, जिम्बाब्वे और मलावी में बड़े पैमाने पर जान-माल की क्षति पहुंची है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि मोजाम्बिक के आग्रह पर भारत ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नौसेना की तीन नौकाओं को बीरा बंदरगाह भेजा।

बयान में कहा गया, भारतीय नौसेना ने अब तक 192 से अधिक लोगों को बचाया है। भारतीय नौसेना के चिकित्सकीय शिविरों में 1,381 लोगों को चिकित्सकीय मदद मुहैया कराई गई है।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture