Dakshin Bharat Rashtramat

अध्ययन: मोदी ने मनमोहन सिंह से ज्यादा किए विदेश दौरे, पर खर्चा बराबर

अध्ययन: मोदी ने मनमोहन सिंह से ज्यादा किए विदेश दौरे, पर खर्चा बराबर

PM Narendra Modi

नई दिल्ली। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से ज्यादा दौरे करने के बाद भी मोदी का खर्चा उनके खर्चे के बराबर ही रहा है। इसका मतलब है कि मोदी ने बेशक ज्यादा दौरे किए लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी नहीं होने दी। यूपीए-2 के शुरुआती चार साल और वर्तमान में केंद्र की राजग सरकार के चार सालों में विदेशी दौरों पर किया गया खर्च लगभग बराबर है।

एक अध्ययन में मोदी और मनमोहन सिंह द्वारा विदेश दौरों पर किए गए खर्च का तुलनात्मक आकलन किया गया। जानकारी के अनुसार, दोनों ने ही अपने शुरुआती चार सालों में विदेश दौरों की एवज में एयर इंडिया को करीब 387 करोड़ रुपए दिए हैं।

इस अध्ययन के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने यूपीए-2 के शासन काल में 2009 से 2013 के बीच 31 विदेश यात्राओं पर 386.35 करोड़ रुपए खर्च किए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सत्ता संभालने के बाद पिछले चार सालों में 31 विदेश दौरों पर 387.26 करोड़ रुपए खर्च किए। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने वायुसेना के बीबीजे विमान का भी उपयोग किया।

आंकड़े बताते हैं कि मोदी ने मनमोहन सिंह से ज्यादा दिन विदेश में बिताए। यूपीए-2 के शुरुआती चार सालों में मनमोहन सिंह ने 131 दिन विदेश में बिताए। मोदी के लिए यह आंकड़ा 155 है। हालांकि जब तक यूपीए-2 का कार्यकाल पूरा हुआ, मनमोहन सिंह 161 दिन विदेश में बिता चुके थे। प्रधानमंत्री मोदी अब तक 182 दिन विदेश में बिता चुके हैं। यूपीए-2 में मनमोहन सिंह ने 38 विदेश दौर किए थे। मोदी अब तक 43 दौरे कर चुके हैं। इसके अलावा मोदी ने ऐसे देशों के साथ भी भारत से मधुर संबंध बनाए हैं जहां मनमोहन सिंह या कोई पूर्व प्रधानमंत्री नहीं गया।

जरूर पढ़ें:
– इस हिंदू नेता की जीत को इमरान भी नहीं रोक पाए, कट्टरपंथियों को दी करारी शिकस्त
– जब कश्मीर मांगने आए मुशर्रफ की अब्दुल कलाम ने लगा दी क्लास! जानिए फिर क्या हुआ
– यह ख़बर पढ़ने के बाद कर लेंगे गोलगप्पे खाने से तौबा, इस शहर में लग गई रोक

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture