मुजफ्फरपुर मामले के आरोपी ब्रजेश ने कहा, कांग्रेस में शामिल होकर लड़ने वाला था चुनाव

मुजफ्फरपुर मामले के आरोपी ब्रजेश ने कहा, कांग्रेस में शामिल होकर लड़ने वाला था चुनाव

अब एक चौंकाने वाला खुलासा आरोपी ब्रजेश ठाकुर ने खुद किया है। उसने बताया कि उसका मुजफ्फरपुर से चुनाव लड़ना करीब-करीब तय हो चुका था।

पटना। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले की पूरे देश में चर्चा है। जिसने भी इसके बारे में सुना, यही मांग की कि दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। हर रोज इस मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। अब एक चौंकाने वाला खुलासा आरोपी ब्रजेश ठाकुर ने खुद किया है। 34 बालिकाओं के साथ दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों का सामना कर रहे ब्रजेश ने कहा है कि वह चुनाव लड़ने वाला था। उसने कहा है कि वह इसके लिए कांग्रेस में शामिल होना चाहता था।

ब्रजेश का कहना है कि एक साजिश के तहत उसे फंसाया जा रहा है। वह चुनाव लड़ने का इच्छुक था और इसके लिए कांग्रेस की सदस्यता लेना चाहता था। उसने मीडिया पर यह दोष मढ़ा कि उसी ने उसके खिलाफ साजिश की है।

उसको इन सब घटनाओं में एक षड्यंत्र नजर आता है जो उसे सियासत में आगे बढ़ने से रोकना चाहता है। ब्रजेश खुद भी एक अखबार चलाता है। कई सरकारी अधिकारियों और राजनेताओं के साथ उसके संबंध बताए जाते हैं। जब शेल्टर होम का मामला सामने आया तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

बुधवार को जब पुलिस ब्रजेश को लेकर न्यायालय में पेशी के लिए जा रही थी, तब उसने खुलासा किया कि उसकी मंशा चुनाव लड़ने की थी। उसने गाड़ी में बैठे हुए ही अपनी बात कही। ब्रजेश ने बताया कि उसका मुजफ्फरपुर से चुनाव लड़ना करीब-करीब तय हो चुका था। इसी वजह से उसके खिलाफ यह मामला उछाला जा रहा है। उसने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों से इनकार किया।

जरूर पढ़िए:
– इन 4 बुरी आदतों वाले मनुष्य के जीवन में आता है दुर्भाग्य, छोड़कर चली जाती है लक्ष्मी
– यहां लग रहा है शादियों का मेला, इतनी खूबियां हों तो तुरंत हो जाती है बात पक्की!
– अगर आपके पास भी आया है ऐसा एसएमएस तो सचेत रहें, ठग कर सकते हैं खाता खाली
– शादी रचाकर सुर्खियों में आया लादेन का बेटा, दुल्हन का बाप भी कुख्यात आतंकी

About The Author: Dakshin Bharat