जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर, जवान घायल

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर, जवान घायल

श्रीनगर/भाषा। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया जबकि सेना का एक जवान घायल हो गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के आरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाकर्मी जब इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे, तो आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।

उन्होंने कहा कि गोलीबारी के दौरान सेना का एक जवान घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि अंतिम खबर मिलने तक मुठभेड़ जारी थी।

About The Author: Dakshin Bharat