Dakshin Bharat Rashtramat

पाकिस्तान ने राजौरी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना का एक जवान शहीद

पाकिस्तान ने राजौरी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना का एक जवान शहीद

जम्मू/भाषा। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की और गोले दागे।

उन्होंने बताया कि हमले में सेना का एक जवान घायल हो गया, जिसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों ने भी संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंह तोड़ जवाब दिया।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture