Dakshin Bharat Rashtramat

कश्मीर: सोपोर शहर में आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, 9 लोग घायल

कश्मीर: सोपोर शहर में आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, 9 लोग घायल

घायलों को अस्पताल में लाते हुए

श्रीनगर/भाषा। जम्मू-कश्मीर के सोपोर शहर में एक बस स्टैंड पर सोमवार को आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंका जिससे नौ नागरिक घायल हो गए।

इससे पहले, अधिकारियों ने बताया कि घायल छह लोगों में से गंभीर रूप से एक व्यक्ति को श्रीनगर के एक अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। अन्य घायलों का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाद में समाचार एजेंसी एएनआई ने एक ट्वीट में बताया कि नौ लोग घायल हुए हैं।

सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर लिया है और आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाया गया है। पुलिस ने बताया कि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

कश्मीर पुलिस ने ट्विटर पर कहा, आतंकवादियों ने सोपोर के बस स्टैंड पर एक ग्रेनेड फेंक दिया जिसमें छह नागरिक घायल हो गए।

About The Author: Dakshin Bharat