Dakshin Bharat Rashtramat

विहिप पश्चिम बंगाल में एनआरसी के लिए चलाएगी जागरूकता अभियान

विहिप पश्चिम बंगाल में एनआरसी के लिए चलाएगी जागरूकता अभियान

सांकेतिक चित्र

नागपुर/भाषा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने घोषणा की है कि वह दिसंबर में पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगी।

विहिप के राष्ट्रीय महासचिव मिलिंद परांदे ने अभियान की घोषणा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में यह कार्यक्रम चलाया जाएगा।

परांदे ने कहा, असम में उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एनआरसी को लागू किया गया। हालांकि, केंद्र पश्चिम बंगाल में इसे लागू करेगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से हिंदुओं को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि एनआरसी के बाद एक भी हिंदू को देश नहीं छोड़ना पड़ेगा।

विहिप नेता के मुताबिक, पिछले चार साल में पाकिस्तान से आए 8,000 हिंदुओं को नागरिकता मिली, जबकि वहां से आए 20,000 हिंदू भारतीय नागरिकता पाने का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड के पाकुड़ और साहेबगंज जिलों में ‘हिन्दू अल्पसंख्यक’ बन गए हैं। उन्होंने कहा, एनआईए की रिपोर्ट के अनुसार इन जिलों में (आतंकवादियों के) स्लीपर सेल सक्रिय हैं।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture