Dakshin Bharat Rashtramat

उप्र: सिलेंडर फटने से 10 लोगों की मौत, कई घायल

उप्र: सिलेंडर फटने से 10 लोगों की मौत, कई घायल

प्रतीकात्मक चित्र

मऊ/भाषा। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में वालिदपुर स्थित एक मकान में सोमवार सुबह सिलेंडर फटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह साढ़े छह बजे सिलेंडर फटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना में लोगों की मौत होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने और इस हादसे के पीड़ितों को हर संभव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

About The Author: Dakshin Bharat