चार मुस्लिम लड़कियों ने की हिंदू लड़कों से शादी, मौलाना को ऐतराज, जांच की मांग

चार मुस्लिम लड़कियों ने की हिंदू लड़कों से शादी, मौलाना को ऐतराज, जांच की मांग

muslim girl marry hindu

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एक अनाथ आश्रम में चार मुस्लिम लड़कियों की हिंदू लड़कों से शादी पर कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने ऐतराज जताया है। उन्होंने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने पूछा है कि जब लड़कियां मुस्लिम थीं तो उनकी शादी हिंदू रस्मो-रिवाज से क्यों हुई।

यह विवाह समारोह 17 अक्टूबर को हुआ था। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल कल्याण विभाग और समाज कल्याण विभाग की ओर से किया गया था। उसी दौरान चार अनाथ मुस्लिम लड़कियों की शादी भी की गई। उनके दूल्हे हिंदू थे। विभाग का कहना है कि इस रिश्ते से पहले इच्छुक लड़कों से आवेदन मांगे गए थे। उनका चयन किया गया और लड़कियों से उनकी सहम​ति पूछी गई। उनकी इच्छा जानने के बाद पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए ही शादी की गई।

पढ़ना न भूलें: लुधियाना में चाट विक्रेता के पास मिली करोड़ों की अघोषित आय, ठाठ देखकर रह जाएंगे हैरान

यह मामला सुर्खियों में आने के बाद कुछ मुस्लिम मौलाना नाराज हो गए। उन्होंने इस शादी पर ही सवाल उठा दिए, जबकि लड़कियों द्वारा अपने जीवनसाथी को लेकर अभी तक कोई आपत्ति नहीं जताई गई। इन चार लड़कियों की मंडप में हिंदू विधि—विधान से शादी की गई। उससे पहले स्पेशल मैरिज एक्ट के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।

अधिकारियों ने बताया कि ये चारों लड़कियां जब छह से 10 साल की थीं, तभी मोतीनगर के शेल्टर होम में लाई गईं। उनके नाम मुस्लिम थे। जब उनकी उम्र विवाह योग्य हो गई तो विभाग ने अभिभावक की भूमिका निभाते हुए उनका घर बसाने में मदद की।

शादी से पहले इन लड़कियों ने अपनी सहमति दी और यह भी कहा है कि वे अपने पति के धर्म का पालन करना चाहेंगी। दूसरी ओर कुछ मौलाना को इस पर आपत्ति है। उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच हो और यह पता लगाया जाए कि शादी से पहले इन लड़कियों से सहमति ली गई अथवा नहीं। उन्होंने सवाल किया है कि इन लड़कियों की शादी से पहले मौलानाओं को विश्वास में क्यों नहीं लिया गया।

ये भी पढ़िए:
– पाकिस्तानी नेता ने सवालों की बौछार का दिया ऐसा जवाब, सुनकर आएगी हंसी!
– मोबाइल फोन के लिए किया था आॅनलाइन आॅर्डर, पैकेट खोला तो मिला ईंट का टुकड़ा!
– बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना की घोषणा, मां दुर्गा के मंदिर को देंगी 50 करोड़ की जमीन
– कंपनी ने किया वाटरप्रूफ फोन का दावा, जांच के लिए जज ने पानी में डाला, जानिए फिर क्या हुआ

About The Author: Dakshin Bharat