Dakshin Bharat Rashtramat

अमृतसर ट्रेन हादसे के लिए रेल अधिकारी दोषी : खरगे

अमृतसर ट्रेन हादसे के लिए रेल अधिकारी दोषी : खरगे

कलबुर्गी/दक्षिण भारतलोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता और पूर्व रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खरगे ने पंजाब में अमृतसर के पास दशहरा उत्सव के दौरान ट्रेन से कटकर ६१ लोगों के मारे जाने पर गहरा शोक जताया। उन्होंने इस घटना के लिए रेल अधिकारियों को मुख्य दोषी माना। खरगे ने कहा, रेल अधिकारियों ने अपने कर्तव्य की अनदेखी की, जिसके कारण यह बेहद दुखद घटना घटित हुई। वह आज यहां पत्रकारों से रू-ब-रू हो रहे थे। उन्होंने इस बात पर सवालिया निशान लगाया कि रेलवे ट्रैक के इतने पास किसी ब़डे उत्सव की अनुमति रेल अधिकारियों ने कैसे दे दी? अगर अधिकारियों ने उत्सव के दौरान अपने कर्मचारियों को तैनात किया होता जो लोगों को ट्रेनों की आवाजाही के बारे में आगाह करते तो इतना ब़डा हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने इसके साथ ही पूरे हादसे की विस्तृत जांच करवाने और दोषी पाए जानेवाले रेल अधिकारियों को सख्त सजा देने की भी मांग की।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture