शादी में दहेज पर बिगड़ी बात, लड़की वालों ने दूल्हे का कर दिया मुंडन!

शादी में दहेज पर बिगड़ी बात, लड़की वालों ने दूल्हे का कर दिया मुंडन!

grooms head tonsured

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दहेज को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यहां शादी के दौरान कन्या और वर पक्ष में झगड़ा हो गया। इसके बाद मामला ऐसा बिगड़ा कि बात थाने तक पहुंच गई। यही नहीं, आरोप यह भी है कि लड़की वालों ने दूल्हे को पकड़कर उसका मुंडन कर दिया। यह झगड़ा सोशल मीडिया पर पहुंचा तो लोग दूल्हे की तस्वीरें शेयर करने लगे। साथ ही इस बात पर बहस छिड़ गई कि भारत से दहेज का दानव कब खत्म होगा।

दूल्हे का नाम अब्दुल कलाम है। उसका ताल्लुक उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से है। व​ह लखनऊ के खुर्रम नगर में बारात लेकर आया। चारों ओर हंसी-खुशी का माहौल था कि अचानक दहेज को लेकर बात बिगड़ गई। लड़की वालों का कहना है कि दूल्हे के मन में लालच आ गया और उसने सोने की चेन और मोटरसाइकल की मांग कर डाली। जब लड़की वालों ने असमर्थता जताई तो वह शादी से इनकार करने लगा।

इससे विवाद और ज्यादा बढ़ गया। दूल्हा अब्दुल कलाम बारात वापस ले जाने लगा तो लड़की वाले भड़क उठे। कुछ देर पहले तक वे जिसकी मान-मनुहार कर रहे थे, उसे बलपूर्वक पकड़ा और उसका मुंडन करने लगे। शादी में मौजूद किसी शख्स ने दूल्हे की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दी। इसके बाद तो मामले ने तूल पकड़ लिया।

अब तक पुलिस को भी खबर मिल चुकी थी। मुंडन करने के बाद दूल्हे को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछे जाने पर अब्दुल कलाम ने कहा है कि यहां कोई मांग नहीं थी, बल्कि गाड़ी पहले ही मांगी गई थी। इस संबंध में लड़की की दादी ने कहा कि लड़के ने पांच दिन पहले दहेज में मोटरसाइकल और सोने की चेन मांगी थीं। उसने शादी के दिन निकाह से मना कर दिया। हमने कह दिया था कि ये मांगें पूरी नहीं कर सकते। हालांकि लड़की की दादी को यह नहीं मालूम कि दूल्हे का मुंडन कौन कर गया।

ये भी पढ़िए:
– खुद के टुकड़े होने से पहले बच्चे को हवा में उछाला, पास खड़ी महिला ने थामा और मां से मिलाया
– मी टू के बाद आया मैन टू, अब पुरुष करेंगे महिलाओं के हा​थों अपने शोषण का खुलासा
– हो गया दीपिका-रणवीर की शादी का ऐलान, यहां जानिए तारीख!
– पढ़िए नेताजी सुभाष के सिपाही शाहनवाज ख़ान की दास्तां, जिन्होंने भारत के लिए छोड़ा पाकिस्तान

About The Author: Dakshin Bharat