Dakshin Bharat Rashtramat

हलाला-बहुविवाह का विरोध करने वाली मुस्लिम महिला पर तेजाब से हमला, हालत गंभीर

हलाला-बहुविवाह का विरोध करने वाली मुस्लिम महिला पर तेजाब से हमला, हालत गंभीर

सांकेतिक तस्वीर

बुलंदशहर। हलाला और बहुविवाह जैसी प्रथाओं का विरोध कर इनके खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाने वाली मुस्लिम महिला शबनम रानी पर हमला हुआ है। उन पर बुलंदशहर में तेजाब फेंका गया है। इस घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, महिला की हालत गंभीर है।

विभिन्न रिपोर्टों में कहा गया है कि यह हमला हलाला और बहुविवाह जैसी प्रथाओं का विरोध करने के कारण हुआ है। शबनम से कई कट्टरपंथी चिढ़े हुए थे। वे चाहते थे कि हलाला और बहुविवाह जैसी रीतियां समाज में चलती रहें। शबनम ने इनका विरोध किया और वे इन्हें रुकवाने के लिए उच्चतम न्यायालय तक गई थीं।

शबनम बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के गांव जोलीगढ़ की निवासी हैं। उनके देवर पर आरोप है कि उसने यह हमला किया है। इसके बाद शबनम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार सुबह जब शबनम एसएसपी से शिकायत करने जा रही थीं तो उनका देवर और एक अन्य शख्स बाइक से आए और तेजाब से हमला किया।

अभी तक की जानकारी के अनुसार, शबनम की हालत गंभीर बनी हुई है। वे जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के कई पुलिस अधिकारी उनसे मिलने पहुंचे हैं। यह घटना सोशल मीडिया पर आई तो एक बार फिर तीन तलाक, बहुविवाह और हलाला जैसी प्रथाओं पर बहस तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं साबित करती हैं कि मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा के लिए तीन तलाक, हलाला और बहुविवाह के खिलाफ कठोर कानून बनाया जाए।

गौरतलब है कि मुस्लिम महिलाएं कई वर्षों से इनका विरोध कर रही हैं, लेकिन कुछ धर्मगुरु चाहते हैं कि ये प्रथाएं यूं ही जारी रहें। मीडिया में इन पर काफी बहस हो चुकी है। एक टीवी कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिला वकील और मौलवी के बीच मारपीट तक हो गई थी।

ये भी पढ़िए:
– जब इंदिरा गांधी के खिलाफ बना महागठबंधन बुरी तरह हारा, क्या इस बार भी होगा वही परिणाम?
– अंतरिक्ष में जीवन तलाश रहे वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी, मिले हैं एलियंस के संदेश!
– पाक पर सर्जिकल स्ट्राइक के लिए भारत ने किया था ऐसी चीज का इस्तेमाल, जानकर हैरान रह जाएंगे
– ऊपर से गुजर गया ट्रक, फिर भी ज़िंदा बच गई महिला, देखिए वीडियो
– दिल्ली की मस्जिद में खुदाई के दौरान निकला मटका, अंदर देखा तो मिले ढेर सारे सिक्के!

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture