Dakshin Bharat Rashtramat

कोलकाता के नगर बाजार इलाके में धमाका, एक बच्चे की मौत, 10 घायल

कोलकाता के नगर बाजार इलाके में धमाका, एक बच्चे की मौत, 10 घायल

blast in kolkata

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के नगर बाजार इलाके में मंगलवार को एक धमाका हुआ। इसमें 10 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। यह धमाका एक इमारत के सामने हुआ। उसकी गूंज सुनकर लोग बाहर निकल आए और दहशत का माहौल हो गया।

यह धमाका जिस जगह हुआ, उसके सामने फलों की दुकान है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि दमदम पुलिस थाना क्षेत्र के काजिपारा में सुबह 9.30 बजे धमाका हुआ। यह काफी व्यस्त इलाका है। धमाके में घायल लोगों को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद इसकी जांच के लिए पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। खोजी श्वान को भी लाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में ऐसा लगा कि किसी गैस सिलेंडर की वजह से धमाका हुआ है। हालांकि बाद में उन्होंने इससे इनकार किया।उन्होंने कहा कि पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मामले की जांच कर रही है।

यहां नजदीक ही दमदम नगर निगम के अध्यक्ष का आवास है। धमाके के बाद उन्होंने दावा किया कि इसका मकसद उन्हें नुकसान पहुंचाना था। इस घटना पर अब राजनीति भी शुरू हो गई। विभिन्न राजनीतिक दल इसमें एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। एक विधायक इस पर खुलकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि ये हमले तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़िए:
– किसी रहस्यमय बीमारी के शिकार हो गए मुशर्रफ? तेजी से गिरी सेहत, वरिष्ठ नेता का दावा
– छोटे कारोबारियों को मोदी सरकार देगी बड़ी सौगात, बिना बैंक गए 1 घंटे में मिलेगा लोन
– वीडियो: प. बंगाल में तृणमूल कार्यकर्ता बेलगाम, मीडिया के सामने महिला को बुरी तरह पीटा
– रेहड़ी वाले के बैंक खाते में मिले 2.25 अरब रुपए, जानकर हर कोई र​ह गया हैरान!

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture