Dakshin Bharat Rashtramat

गुवाहाटी के पान बाजार में धमाका, 4 लोग घायल

गुवाहाटी के पान बाजार में धमाका, 4 लोग घायल

blast in guwahati

गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में एक धमाका हुआ है। यह धमाका शनिवार दोपहर करीब 11.45 बजे पान बाजार में हुआ। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक महिला भी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके को सील कर घटना की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक यह नहीं बताया गया है कि यह धमाका किस किस्म का था और इसके पीछे कौन है।

पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। धमाके में घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल की कुछ तस्वीरें भी आई हैं जिनमें ईंट के टुकड़े बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं। धमाके के बाद यहां अफरीतफरी मच गई। लोग डरकर इधर—उधर भागने लगे।

पुलिस ने बताया कि यह धमाका करीब पौने बारह बजे रिवर फ्रंट के पास हुआ। बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुला लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके से दीवार भी टूट गई। इसकी आवाज सुनकर लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। पुलिस ने लोगों से कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी लावारिस वस्तु मिले तो सूचित करें।

ये भी पढ़िए:
– प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस कमिश्नर को मिला ईमेल
– फिर मंडराया हैकिंग का खतरा, अब फेसबुक के 2.90 करोड़ यूजर्स का डेटा चोरी
– थरूर की अंग्रेजी पर भारी मोदी की संस्कृत! सोशल मीडिया पर छिड़ी जोरदार बहस
– सर्वे: 67 प्रतिशत लोगों ने माना, मोदी के राज में सही दिशा में जा रहा है भारत

About The Author: Dakshin Bharat