Dakshin Bharat Rashtramat

लो जी, कबूतर और हिरन के बाद अब सनी लियोनी भी बन गईं उत्तर प्रदेश की वोटर! जानिए मामला

लो जी, कबूतर और हिरन के बाद अब सनी लियोनी भी बन गईं उत्तर प्रदेश की वोटर! जानिए मामला

sunny leone

बलिया। फिल्मों को लेकर अभिनेत्री सनी लियोनी के सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ और है। दरअसल उत्तर प्रदेश में एक वोटर लिस्ट सनी लियोनी के कारण मशहूर हो गई। वहां वोटर के नाम के सामने उनकी तस्वीर लगी है। यह चौंकाने वाला मामला जब तक सुलझता, फेसबुक और वॉट्सअप पर जमकर वायरल हो गया।

यही नहीं, सनी के अलावा वोटर लिस्ट में हाथी, हिरन और कबूतर तक की तस्वीरें लगी हैं। कुछ लोग इस पर ठहाके लगा रहे हैं तो कई लोगों ने समुचित जांच की मांग की है, क्योंकि वोटर लिस्ट हमारे लोकतंत्र की इकाई है। अगर वहां इस तरह का खिलवाड़ होगा तो कई सवाल उठेंगे।

अभी सनी लियोनी मुंबई रहती हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की एक वोटर लिस्ट में उनकी तस्वीर छप गई है। वोटर लिस्ट में कबूतर, हाथी और हिरन जैसे जीवों को भी जगह मिली है। यह गंभीर गड़बड़ी सामने आने के बाद संबंधित शख्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है।

इन दिनों जिला प्रशासन आगामी लोकसभा चुनावों के लिए मतदाता सूचियों पर काम कर रहा है। इसके बाद यह गड़बड़ी सामने आई। जिस शख्स ने यह गड़बड़ी की, वह अनुबंध पर कार्यरत था। अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, डेटा आॅपरेटर विष्णु वर्मा का तबादला करने से वह बहुत नाराज था। इसके बाद उसने बलिया शहर की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर दी।

उसने मतदाताओं के नाम के साथ सनी लियोनी, मोर, कबूतर और हाथी की तस्वीर लगा दी। मामला सामने आने के बाद विष्णु की सेवा समाप्त करने के लिए पत्र जारी हो गया है। वोटर लिस्ट में की गई गलतियों को ठीक कर दिया गया है। विष्णु के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ है।

जरूर पढ़िए:
अब इस गाने पर जमकर नाचे डब्बू अंकल, सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो
आयुर्वेद की यह अकेली दवा रखती है 20 से ज्यादा बीमारियों को दूर, एक में समाए अनेक फायदे
इस गांव में सदियों पहले सभी लोगों का हुआ था कत्ल, यहां कोई नहीं मनाता रक्षाबंधन
राखियों पर भी छाए प्रधानमंत्री मोदी, जानिए किस वजह से बहनों की पसंद बनी ‘मोदी राखी’

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture