Dakshin Bharat Rashtramat

बुराड़ी में गैंगवार महिला समेत तीन की मौत , दिल्ली में ’अराजकता’ से जनता परेशान

बुराड़ी में गैंगवार महिला समेत तीन की मौत , दिल्ली में ’अराजकता’ से जनता परेशान

नई दिल्ली/वार्तादिल्ली में बुरा़डी के संत नगर में टिल्लू और गोगी गैंग के बीच सोमवार को ताब़डतो़ड गोलीबारी मे एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुरा़डी में स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने सरेआम ताब़डतो़ड गोलियां चलायी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है तथा पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं।सूत्रों ने बताया कि टिल्लू गिरोह का एक सदस्य मारा गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने जिम से निकले दो युवकों को निशाना बनाया था। उनके ऊपर फायरिंग की। गोलियां पास से गुजर रहीं एक महिला एवं एक अन्य शख्स को भी लगीं। सभी को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।गौरतलब है कि गोगी नाम का बदमाश अलीपुर का रहने वाला है। उसके ऊपर कई मामले दर्ज हैं और इन दिनों वह फरार चल रहा है। दूसरा गिरोह टिल्लू ताजपुरिया का है जो दिल्ली के ताजपुर गांव का है। वह फिलहाल जेल में है। टिल्लू पर भी हत्या लूट उगाही के १० से अधिक मामले दर्ज हैं। दोनों गिरोह के बीच इससे पहले कई बार गैंगवार हो चुकी है।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture