जम्मू-कश्मीर: अगवा किए गए कांस्टेबल सलीम शाह का शव मिला, आतंकियों ने कर दी हत्या

जम्मू-कश्मीर: अगवा किए गए कांस्टेबल सलीम शाह का शव मिला, आतंकियों ने कर दी हत्या

Constable Salim Shah

आमने-सामने की लड़ाई में सुरक्षा बलों के सामने कमजोर पड़ते जा रहे आतंकी अब अलग रणनीति पर काम कर रहे हैं। वे जवानों को उस वक्त निशाना बनाता हैं जब वे अकेले होते हैं या निहत्थे।

श्रीनगर। सुरक्षा बलों द्वारा सख्ती बरते जाने के बाद अब आतंकी उनके जवानों को निशाना बना रहे हैं। आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल सलीम शाह की हत्या कर दी है। इससे पहले घर से उनका अपहरण किया गया था। सलीम शाह का घर कुलगाम जिले में मुतालहामा इलाके में है। यहां से आतंकियों ने उन्हें अगवा किया। शनिवार शाम को उनका शव मिला है।

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने सलीम की मौत की पुष्टि की है। कश्मीर में सुरक्षा बलों को लगातार मिल रही कामयाबी से पाकिस्तान और उसके आतंकी बौखला गए हैं। इसलिए वे जवानों की हत्या जैसा कदम उठा रहे हैं। पिछले दिनों भारतीय सेना के जवान औरंगजेब का भी आतंकियों ने अपहरण किया था। इसके बाद उनकी हत्या कर दी। उनके अलावा जावेद डार भी आतंकियों के खूनी मंसूबों का शिकार बने थे।

आमने-सामने की लड़ाई में सुरक्षा बलों के सामने कमजोर पड़ते जा रहे आतंकी अब अलग रणनीति पर काम कर रहे हैं। वे जवानों को उस वक्त निशाना बनाता हैं जब वे अकेले होते हैं या निहत्थे। उसके बाद उनका अपहरण करते हैं और यातना देना हत्या कर देते हैं।

जावेद डार भी जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल थे। पिछले दिनों उनका अपहरण कर आतंकियों ने हत्या कर दी थी। ऐसे मामलों में स्थानीय स्तर पर आतंकी सुरक्षा बलों पर नजर रखते हैं और मौका मिलते ही उनका अपहरण या हत्या की कोशिश करते हैं। एलओसी पर सेना द्वारा पाकिस्तान को दिए जा रहे मुंहतोड़ जवाब से पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आका अब सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए इसी रणनीति पर काम कर रहे हैं, जिसके खिलाफ बेहद सख्त रुख दिखाना होगा।

About The Author: Dakshin Bharat