Dakshin Bharat Rashtramat

तैरकर नदी पार कर रहा था बुजुर्ग, बीच में मिला मगरमच्छ और …

तैरकर नदी पार कर रहा था बुजुर्ग, बीच में मिला मगरमच्छ और …

बुजुर्ग यहां के सेमरा गांव से सिंगखेड़ी जाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने प्लास्टिक के एक थैले में कपड़े वगैरह रख लिए। उसके बाद वे पानी में कूद गए। रास्ते में एक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया।

गुना। मध्य प्रदेश में एक बुजुर्ग को नदी पार करते वक्त मगमच्छ ने शिकार बना लिया। जानकारी के अनुसार, गुना जिले की उपरेटी नदी में यह घटना हुई है। जब बुजुर्ग नदी पार कर रहा था, तो उसे बीच में ही मगरमच्छ मिल गया। बुजुर्ग का शव नदी से निकाला जा चुका है। इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

मगरमच्छ के हमले का शिकार हुए शख्स का नाम नीमजी भील बताया जा रहा है। करीब 65 साल के नीमजी यहां डोगरा निवासी थे। वे किसी काम से राजस्थान के छबड़ा शहर गए थे। इसके लिए उन्होंने तैरकर नदी पार की। उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह उनकी ज़िंदगी के लिए कितनी बड़ी मुश्किल लेकर आ सकता है।

बुजुर्ग यहां के सेमरा गांव से सिंगखेड़ी जाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने प्लास्टिक के एक थैले में कपड़े वगैरह रख लिए। उसके बाद वे पानी में कूद गए। रास्ते में एक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। उस वक्त उनकी मदद के लिए भी कोई नहीं आ सका। मगरमच्छ ने उनकी जान ले ली। उसके बाद शव को गहरे पानी में ले जाने लगा।

आसपास के लोगों ने बुजुर्ग के कपड़े पानी में तैरते देखे तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने गौर से देखा तो पास में ही एक शव तैर रहा था। उसके करीब ही मगरमच्छ तैर रहे थे। तब उन्होंने पत्थर मारकर मगरमच्छों को वहां से भगाया। बुजुर्ग का शव निकाल लिया गया है। इस इलाके में दिनभर यही चर्चा होती रही।

जरूर पढ़िए:
– रिक्शावाले ने कायम की ईमानदारी की मिसाल, सोना-हीरा और रुपयों से भरा बैग लौटाया
– बुआ, बबुआ और रा​​हुल मिल जाएं तो भी भाजपा उ.प्र. से जीतेगी 74 सीटें: शाह
– मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए बुजुर्ग ने मांगी मनौती, पेट के बल कर रहे 90 किमी यात्रा

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture