Dakshin Bharat Rashtramat

उच्च न्यायालय जाएंगे : राबड़ी

उच्च न्यायालय जाएंगे : राबड़ी

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधानमंडल दल की नेता राब़डी देवी ने दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत से दोषी करार दिये जाने पर आज कहा कि न्यायालय के फैसला सर्वमान्य है और इसके खिलाफ उच्च न्यायालय जायेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री राब़डी देवी ने झारखंड के रांची की विशेष अदालत से श्री यादव को दोषी करार दिये जाने के बाद विधान परिषद् स्थित अपने कक्ष में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि न्यायालय के फैसले का वह सम्मान करती हैं। इसके खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटायेंगी। उन्होंने कहा, ‘हमलोग देश छो़डकर भागने वाले नहीं हैं।‘ राजद अध्यक्ष की पत्नी ने कहा कि न्यायालय से उम्मीद तो की जा रही थी कि इस मामले में श्री यादव को बरी कर दिया जायेगा।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture