दलित उत्पीड़न और राफेल पर मोदी के पास जवाब नहीं : खरगे

दलित उत्पीड़न और राफेल पर मोदी के पास जवाब नहीं : खरगे

नई दिल्ली/भाषालोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आज केंद्र सरकार पर संविधान बदलने की साजिश करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि संसद इसलिए नहीं चलने दी जा रही है क्योंकि दलितों पर हमले, बैंकिंग घोटाले और राफेल विमान घोटाल पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के पास कोई जवाब नहीं है। कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत के मौके पर खरगे ने कहा, बार बार संविधान बदलने की बात हो रही है। संविधान बचा तो अनुसूचित जाति और दूसरे समुदायों की सुरक्षा होगी। अगर संविधान बदला गया तो हम सब मिलकर इसका मुकाबला करेंगे। हम इस साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे।उन्होंने कहा, हमें संसद में आवाज उठाने नहीं दिया जाता। संसद चलने नहीं दी जा रही क्योंकि अगर संसद चली तो प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देना भारी प़ड जाएगा। दलितों पर हमले, बैंक के घोटालों और राफेल विमान घोटाले पर उनके पास कोई जवाब नहीं है। खरगे ने कहा, दलितों पर अत्याचार होता है लेकिन भाजपा के दलित सांसद चुप रहते हैं क्योंकि वहां बोलने की आजादी नहीं है। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा, सब तरफ हिंसा का माहौल है। कमजोर वर्गों के लोग निशाना बन रहे हैं। यह सब भाजपा की सरकारों में हो रहा है। उन्होंने कहा कि दलितों और दूसरे सभी वर्गों के हितों की सुरक्षा कांग्रेस ही सुनिश्चित कर सकती है।

About The Author: Dakshin Bharat