Dakshin Bharat Rashtramat

ब्लू व्हेल गेेम के कारण मदुरै में हुई मौत की होगी जांच

ब्लू व्हेल गेेम के कारण मदुरै में हुई मौत की होगी जांच

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने ब्लू व्हेल गेम के कारण मदुरै में हुई एक किशोर की मौत पर स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच शुरु करने का निर्णय लिया है। पुलिस ने मदुरै में एक किशोर द्वारा आत्महत्या करने की प्राथमिक जांच के दौरान पाया था कि इसने ब्लू व्हेल नामक ऑनलाइन गेम के कारण आत्महत्या की थी। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में इस गेम को उपलब्ध करवाने वालों के खिलाफ क़डी कार्रवाई करने की बात भी कही है। इस ऑनलाइन गेम के कारण मदुरै के मन्नार कॉलेज में पढने वाले किशोर विघ्नेश ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को उसके हाथ पर नुकीली वस्तु से बनाई गई व्हेल की आकृति भी मिली थी। इसके साथ ही उसके हाथ पर तमिल भाषा में ब्लू व्हेल भी लिखा हुआ था।विघ्नेश के घर से पुलिस को एक तमिल भाषा में लिखा नोट भी मिला जिसमें उसने ब्लू व्हेल गेम को खतरनाक बताते हुए लिखा था कि एक बार जो इस खेल में कदम रखता है वह वापस नहीं जा पाता। विघ्नेश के माता-पिता ने इस नोट पर अपने बेटे की लिखावट होने की पुष्टि की है। मदुरै के पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच शुरु की है और यह पाया है कि विध्नेश ने ५० दिनों तक इस खेल को खेला और ५१ वें दिन फांसी लगाकर आत्महत्या की। मदुरै के पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को इस संबंध में पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने इस प्रकार के अपराधों की रोकथाम के लिए एक विशेष साइबर अपराध प्रकोष्ठ बनाया है। पुलिस ने इस प्रकार की किसी भी मामले की तुरंत जानकारी देने के लिए एक व्हाट्स एप्प ग्रुप भी बनाया है।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture